Hindutva Ki Hattrick + Janiye Upanishadon Ko + Yogigatha + Chalte-Chalte | A Major Philosophical School Of Thought In Hinduism, Focusing On The Teachings Of The Upanishads | Biography | Yogi Adityanath: Religion, Politics (Set of 4 Books in Hindi)

Hindutva Ki Hattrick + Janiye Upanishadon Ko + Yogigatha + Chalte-Chalte | A Major Philosophical School Of Thought In Hinduism, Focusing On The Teachings Of The Upanishads | Biography | Yogi Adityanath: Religion, Politics (Set of 4 Books in Hindi)

Hindutva Ki Hattrick + Janiye Upanishadon Ko + Yogigatha + Chalte-Chalte | A Major Philosophical School Of Thought In Hinduism, Focusing On The Teachings Of The Upanishads | Biography | Yogi Adityanath: Religion, Politics (Set of 4 Books in Hindi)
Price: ₹1,450 - ₹669.00
(as of Jan 15, 2026 20:16:41 UTC – Details)


9789355624598 : Hindutva Ki Hattrick

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का विश्लेषण करते समय हमें यह जरूर ध्यान रखना होगा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, चर्चाओं, कुचक्रों व अफवाहों के बाद भी देश की जनता ने एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार चुनी। चुनाव पूर्व बने राजग गठबंधन को देश की महान् जनता ने फिर पाँच साल के लिए प्रतिनिधित्व सौंपा। जनादेश की स्पष्टता देखिए कि किसी नए सहयोगी की आवश्यकता नहीं पड़ी और कौन सी पार्टी व कौन सा नेता नेतृत्व करेगा, ये सब पहले ही तय कर दिया गया। हिंदुत्व की राजनीति का अंत मानने वालों के लिए यह करारा झटका है। तमाम नकारात्मक चर्चाओं के बाद भी बीजेपी को 240 सीटें देकर उसके अडिग व विचलित न होने वाले मतदाता ने साफ कर दिया कि वह हर परिस्थिति में उसके साथ है।

9789384343941 : Janiye Upanishadon Ko

स्वाध्याय-यात्रा का विराम-बिंदु तब तक लक्षित नहीं होता, जब तक मेधा विश्रांति में पर्यवसित होने को विकल न हो। विश्रांति में पर्यावसान से ही विद्या के आस्वादन की पीठिका सजती है। श्री रामकिशोर वाजपेयी की स्वाध्याय-यात्रा का यही परिदृश्य है। अध्यापन, वित्तीय संस्थान में सेवा, टे्रड यूनियन की गतिविधियाँ, सामाजिक सरोकार तथा राजनीति विज्ञान के शिखर विचारकों के चिंतन और बीसवीं सदी की राजनैतिक उथल-पुथल के विपुल साहित्य के अनुशीलन तथा लेखन में प्रवृत्त होकर श्री वाजपेयी अगाध जिज्ञासा के नए प्रस्थान खोजते रहे। विगत शती के साठ से अस्सी के दशकों के बीच सतीर्थ श्री वाजपेयी आधुनिक शंकर स्वामी करपात्रीजी महाराज और स्वामी महेशानंद गिरि के सान्निध्य में ब्रह्मविद्या विषयक जिज्ञासाओं का स्थिर समाधान खोज रहे थे तथा अपने विद्वत् शोध-पत्रों एवं व्याख्यानों में उसे अभिव्यक्त कर रहे थे।

9789352669929 : Yogigatha

यह जीवनी आपको अपने चार खंडों में योगी आदित्यनाथ के जीवन के चार पहलुओं से होकर ले जाती है। पुस्तक का आरंभ योगी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के वर्तमान रूप, 2017 की उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति, यू.पी. का सी.एम. चुने जाने के तथ्यों और पंचम तल (यू.पी. के सीएम का दफ्तर) से होता है। दूसरा खंड आपको योगी आदित्यनाथ के पाँच बार के सांसद के रूप में लंबे कार्यकाल, चुनावी जीत, संसद् में उनकी कुशल भागीदारी, उनके तथाकथित विवादित भाषणों की सच्चाई, लव-जिहाद की उनकी सोच के पीछे का तर्क, घर वापसी, हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के साथ उनके संबंध से परिचित कराता है। तीसरे खंड में लेखक अपने पाठकों को गोरखनाथ मठ के महंत अवेद्यनाथ, योगी आदित्यनाथ, उनकी कठोर यौगिक दिनचर्या, नाथ पंथ के गुरुओं और कई दशकों से मठ की सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता से होकर ले जाते हैं।

9789355620453 : Chalte-Chalte

साक्षात्कार पत्रकारिता की महत्त्वपूर्ण विधा है। समाचार संकलन-विश्लेषण में भी इसकी सर्वाधिक प्रभावी भूमिका होती है। सुरेश चव्हाणके की साक्षात्कार कला-कौशल इस रूप में उल्लेखनीय है कि वे औपचारिक प्रश्न-उत्तर से अलग विषय को व्यापक विमर्श में ले जाते हैं। उनकी अपनी वैचारिकता और जमीन है। एक विशिष्ट शैली है। उसी शैली में भेंटदाता चाहे कोई हो, उसे अपनी जमीन पर ले जाने की कोशिश करते हैं। चव्हाणकेजी की अपनी पक्षधरता खुलकर सामने आती है।

ASIN ‏ : ‎ B0DNZ55RNG
Publisher ‏ : ‎ Prabhat Prakashan Pvt. Ltd. (8 November 2024)
Language ‏ : ‎ Hindi
Paperback ‏ : ‎ 720 pages
Item Weight ‏ : ‎ 495 g
Dimensions ‏ : ‎ 22 x 14 x 1.4 cm
Country of Origin ‏ : ‎ India
Net Quantity ‏ : ‎ 4 Count
Packer ‏ : ‎ BestSellingBooks
Generic Name ‏ : ‎ Book

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *