



Price: ₹1,100 - ₹650.00
(as of Jan 26, 2026 19:06:31 UTC – Details)
9789355219695 : Kashmir Ka Rista Ghav “”कश्मीर का रिसता घाव”” Book In Hindi – Dr. Kuldip Chand Agnihotri
भारत में मुसलमानों की दशा और दिशा का यह समाजशास्त्रीय अध्ययन है, जिसमें समुदाय के भीतर के शोषक और शोषित की शिनाख्त करने की कोशिश की गई है। समुदाय के भीतर एक बहुत ही कम जनसंख्यक ए.टी.एम.समूह है, जो शेष डी.एम. समूह कारक्तपान कर रहा है। वह समूह भारत के देशी मुसलमानों पर बहुत ही सख्ती सेमजहब की चादर तानकर उनकी प्रगति के सभी स्वाभाविक रास्तों को तो अवरुद्ध करता ही है, लेकिन कल्याणकारी राज्य केअंतर्गत मिलने वाले सभी विशेष अवसरों को भी चाट रहा है। अशरफ/ए.टी.एम.बनाम अलजाफ/अरजाल/पसमांदा यानी डी.एम. के भीतरी संबंधों और संघर्ष को समझने, उसके परिणामों को समझने के लिए केस स्टडी के तौर पर कश्मीर घाटी को लिया गया है।
9789355629159 : Kargil Yuddha कारगिल युद्ध | Hindi Translation of Nation First The Story Of A Kargil War Hero
कारगिल में भारत को शानदार जीत के दो दशक बाद भी युद्ध की कहानियाँ और विवरण बहुत गर्व के साथ सुनाए जाते हैं। फिर भी एक महत्त्वूपर्ण पक्ष को काफी हद तक अनदेखा किया गया है, वह है — सैनिकों की पत्लियाँ। इस मार्मिक एवं पठनीय पुस्तक में आर्टिलरी अधिकारी कैप्टन अखिलेश सक्सेना की पत्नी शिखा अखिलेश सक्सेना ने युद्ध के दौरान सैन्य अधिकारियों के परिवारों द्वारा झेली गई यंत्रणा का वर्णन किया है।
एक युवा जोड़े के रूप में शिखा और अखिलेश अप्रत्याशित रूप से खुद को युद्ध के बीच में पाते हैं। शिखा ने अपने और अखिलेश के अनुभवों को बहुत ही कुशलता से दरशाया है, जिन्होंने तोलोलिंग, द हंप और श्री पिंपलल्स के मिशन में भाग लिया था। एक सैनिक को क्या-क्या सहना पड़ता है, जब वह लगभग आत्मघाती मिशन पर जाता है ? और युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी जीवित रहने, यहाँ तक कि अपने अस्तित्व के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ?
9789355211712 : Pokhran
1974 में परमाणु-परीक्षण ‘स्माइलिंग बुद्धा’ की सफलता ने भारत को परमाणु-शक्ति के तौर पर उल्लेखनीय गति प्रदान की। लेकिन पोखरण के निवासियों, विशेषकर चैतन्य पर, इसके दुष्प्रभाव की खबर मीडिया की सुर्खियाँ नहीं बनीं ।
बहुत जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि रेडियो एक्टिव फॉलआउट के इर्द-गिर्द बुने गए इस षड्यंत्र का गहरा संबंध इसकी स्थापना से जुड़ा था। इस षड्यंत्र को छिपाने में जिनका हाथ है, वे इस राज को दफनाने के लिए भरपूर और हरसंभव प्रयास कर रहे हैं ।
चैतन्य इस सच्चाई को उजागर करने की राह पर चल पड़ता है। जारा का साथ पाकर उसे विश्वास हो जाता है कि वह लोगों को न्याय दिला सकता है । लेकिन जब नियति जारा को उससे दूर कर देती है, तो वह प्रतिशोेध की आग में जलने लगता है। धमकियों से डरे बिना वह एक मिशन पर निकल पड़ता है, जो उसे पोखरण के रेगिस्तान से सीरिया की जमीन तक पहुँचा देता है और एम.आई.टी. की सभाओं तक।
ASIN : B0F9DDRXCJ
Publisher : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
Publication date : 19 May 2025
Edition : Standard Edition
Language : Hindi
Print length : 605 pages
Item Weight : 440 g
Dimensions : 22 x 14 x 1.8 cm
Country of Origin : India
Net Quantity : 3 Count
Packer : BestSellingBooks
Generic Name : Book


